मथुरा: शराब पीने के विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उप्र के मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में मामूली विवाद के बाद ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओमवीर उर्फ करुआ के रूप में हुई है।
मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट
मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में मामूली विवाद के बाद ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओमवीर उर्फ करुआ के रूप में हुई है।
परिजनों की तहरीर के अनुसार, 19 सितंबर को ओमवीर अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था, जहां उसके साथ गांव का सोनू भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने खेत पर शराब पी और इसके बाद हुए विवाद में सोनू ने ओमवीर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ मांट अमरनाथ यादव के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।




