असम की महिला की अलीगढ़ में हत्या, प्रेमी मथुरा से गिरफ्तार; शादी के विवाद में ली जान

उप्र के अलीगढ़ जनपद की कोतवाली इगलास क्षेत्र में बीते 11 अगस्त को नवनिर्मित गौशाला के ग्राउंड की झाड़ियां में मिली एक अज्ञात महिला की लाश का अलीगढ़ पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात की सयुक्त टीम नें सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को मथुरा जिले के राया से गिरफ्तार किया है।

असम की महिला की अलीगढ़ में हत्या, प्रेमी मथुरा से गिरफ्तार; शादी के विवाद में ली जान
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद की कोतवाली इगलास क्षेत्र में बीते 11 अगस्त को नवनिर्मित गौशाला के ग्राउंड की झाड़ियां में मिली एक अज्ञात महिला की लाश का अलीगढ़ पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात की सयुक्त टीम नें सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को मथुरा जिले के राया से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मृतका मोना व उसके बीच लंबे समय से दोस्ती थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका मोना की हत्या करके शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर जिस ईट से महिला का सिर कुचला गया था, उस ईट को पुलिस ने बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल की बाइक को भी बरामद कर लिया है।

आपको बताते चलें 11 अगस्त को कोतवाली इगलास अंतर्गत गांव बड़ा खुर्द के जंगल में स्थित नवनिर्मित गौशाला के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी गईं थी।

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में महिला के शव को बरामद कर लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत इलाका पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची थी।

जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ नीरज कुमार जादौन नें मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके का निरीक्षण किया था और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना इगलास में केस दर्ज किया था।

घटना के अनावरण के लिए थाना इगलास पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतका की शिनाख्त असम राज्य की रहने वाली महिला मोना के रुप में हुई थी।

विवेचना के दौरान पाये गए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के गांव बना निवासी विकास पुत्र निहाल सिंह के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर अभियुक्त को जनपद मथुरा को थाना राया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

जहां अभियुक्त द्वारा पुलिस पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका मोना व उसके बीच लंबे समय से दोस्ती थी। पिछले कुछ समय से हम दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने उक्त प्रेमिका महिला मोना की हत्या कर दी और  शव को  छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस नें आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर जिस ईट से महिला का सिर कुचला था, उस ईट और घटना में इस्तेमाल की गईं बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतका के परिजनों को सूचना कर दी गई है। मामले में पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।