एटा: बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग
उप्र के एटा जनपद में बैंक कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हड़ताल की है ।पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग पूरी नहीं होने के नाराज बैंक कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से एटा की कचहरी समीप केनरा बैंक के समीप एकत्रित होकर प्रदर्शन किया
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद में बैंक कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हड़ताल की है ।पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग पूरी नहीं होने के नाराज बैंक कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से एटा की कचहरी समीप केनरा बैंक के समीप एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए हड़ताल की है इस दौरान दर्जनों बैंक कर्मचारी मौजूद रहे है।
बैंकिंग यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की है और पांच दिवसीय कार्य प्रणाली सरकार और बैंक संगठनों से लागू करने की मांग की है।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि बैंकर्स संगठन सरकार और अधिकारियों के बीच पूर्व में वार्ता हुई है जो कि विफल हो गई जिसकी वजह से बैंक कर्मचारी देश व्यापी हड़ताल कर रहे हैं।
संगठन के जिला सचिव प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू कराने के लिए समस्त बैंक कर्मी प्रदर्शन कर रहे है। भेदभाव पूर्ण जो बैंकों के पीएलआई व्यवस्था लागू की गई है।
सरकार ने 8 मार्च 2024 को बैंक रिवीजन हुआ था तो एक द्विपक्षीय समझौता हुआ था सरकार और बैंकर्स यूनियन के मध्य में तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि छ माह में 5 दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू कर देंगे जिसमें सरकार असफल रही है।
अभी 9 सितम्बर को सरकार के साथ जिसमे आईबीए, कमिश्नर, लेवर कमिश्नर, यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के लोग मौजूद रहे ये वार्ता असफल रही जिसके बाद देश भर में बैंक कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस दौरान यूको बैंक,बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, ग्रामीण बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित सरकारी बैंक कर्मचारी स्ट्राइक पर हैं। इस दौरान हेमंत कुमार, राहुल चौहान, अवधेश कुमार, एस के वर्मा, अभिषेक शाक्य, उमेश यादव, अंकित यादव, विकास शंखधर सहित दर्जनों बैंककर्मी मौजूद रहे है।




