अमेठी के लिए गौरव का पल, राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में राम आसरे ने जीता कांस्य

उप्र के अमेठी जिले के लिए गौरव की बात है कि जिला खेल कार्यालय में कार्यरत जीवन रक्षक राम आसरे यादव ने 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

अमेठी के लिए गौरव का पल, राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में राम आसरे ने जीता कांस्य
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जिले के लिए गौरव की बात है कि जिला खेल कार्यालय में कार्यरत जीवन रक्षक राम आसरे यादव ने 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

उप क्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि 11 से 13 सितंबर तक हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में राम आसरे यादव ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। राम आसरे यादव की इस सफलता पर जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

उप क्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है और इससे जनपद के युवा खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।