कानपुर देहात पहुँचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर साधा निशाना
उप्र के कानपुर देहात जिले में एक कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर पहुँचे, जहाँ उन्होंने UCC से लेकर अखिलेश यादव और राहुल गाँधी को लेकर बयान दिया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जिले में एक कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर पहुँचे, जहाँ उन्होंने UCC से लेकर अखिलेश यादव और राहुल गाँधी को लेकर बयान दिया।
UCC को लेकर ओपी राजभर ने कहा विपक्ष का काम है विरोध करना और सरकार का काम है कानून बनाना। आपने देखा होगा 3 साल पहले NRC और CAA लागू करने की बात आई थी। यही विपक्ष कह रहा था कि मुसलमान कि नागरिकता छीनने का काम है और सरकार कह रही थी नागरिकता देने का काम है।
3 साल बीत गए। कानून लागू भी हो गया लेकिन 3 साल बीतने के बाद एक भी मुसलमान निकल गया। अब कोई भी व्यक्ति NRC और CAA पर बात नहीं करता। अभी वक्फ बोर्ड कि सम्पति पर सरकार ने यह फैसला लिया उम्मीद पोर्टल पर जिसकी सम्पति है वह दर्ज हो।
उसका भी विरोध लोगों ने किया इसलिए क्योंकि सपा कांग्रेस की सरकारों में वक्फ बोर्ड की करोड़ो कि सम्पति हजारों में लेकर लोगो ने मॉल बना लिया। किसी ने होटल बना दिया। कोई बेच दिया। इस तरीके के काम किए हैं। इसलिए यह लोग विरोध करते हैं।
अखिलेश यादव कह रहे हैं कि अब यूथ भाजपा सरकार को सहने की मूड में नहीं है। अब मूड बदल गया है। सरकार भी बदलेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
इस बयान पर कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी का चश्मा उतार कर देखें कि योगी जी ने 9।30 लाख से ज्यादा नौकरी दिया है। यह उनका जानकारी नहीं हो पा रही है कि इतनी नौकरियां दी हैं और जिसको नौकरी नहीं मिल पाई उन नौजवानों के लिए एक योजना लाई हैं। ₹500000 बिना ब्याज लोन लेकर वह बिजनेस कर सकता है 2 लाख से ज्यादा लोग लाभार्थी भी हुए हैं।
अखिलेश यादव के लिए कोई नई बात नहीं है। आपने देखा भी होगा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता को धक्का देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अपनी सरकार से शिवपाल जी को पद से बर्खास्त किया नाराज होकर उन्होंने प्रगतिशील पार्टी बनाई फिर सपा में विलय हुआ।
पूर्वांचल में एक कहावत है कोई महिला अगर घर से निकल जाती है और अगर वह लौट के आती है तो लोग उसे शंका की नजर से देखते हैं। शिवपाल को लोहिया अध्यक्ष से हटाया है। जो कोई नई बात नहीं है। वह हमेशा उनसे शंका करते हैं।
UPI फीस पर कांग्रेस का हमला- कांग्रेस ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर 0।4% फीस को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इसे ‘मोदी टैक्स’ बताया। राहुल गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए।
इस बयान को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के कोई भी देश में जाते हैं तो भारत को कटघरे में खड़ा करती हैं। चुनाव जीता लोकसभा का जो चुनाव आयोग को भी कैटेगरी में खड़ा कर दिया कि गलत तरीके से वह चुनाव कर रहे हैं।
जब वह जीते हैं तो चुनाव आयोग के पट्टी बड़ा करते हैं। उन्हें तो रिजाइन दे देना चाहिए। मोदी जी पर टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन वह मोदी जी का काम तो देखें उन्होंने कितना काम कराया है। कैबिनेट की बैठक को लेकर कहां यहां देश विभागों को लेकर प्रस्ताव रखा गया था।




