बलरामपुर: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दिखा अनोखा पोस्टर, राहुल गांधी को बताया 2029 का PM

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। चाहे भाजपा की बात की जाए या फिर सपा या कांग्रेस पार्टी की तो सभी राजनीतिक पार्टियों अपना ज़ोर आजमाते हुए साफतौर पर नज़र भी आ रही है।

बलरामपुर: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दिखा अनोखा पोस्टर, राहुल गांधी को बताया 2029 का PM
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। चाहे भाजपा की बात की जाए या फिर सपा या कांग्रेस पार्टी की तो सभी राजनीतिक पार्टियों अपना ज़ोर आजमाते हुए साफतौर पर नज़र भी आ रही है। इसी क्रम में आज बलरामपुर जिले के कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर एक अनोखे अंदाज़ में पोस्टर देखने को मिला है।

पोस्टर में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता हसीब खान द्वारा लिखा गया है कि '1980 के दशक में राजीव गांधी लाए थे कंप्यूटर क्रांति अब राहुल गांधी Gen-Z के लिए लाए है शिक्षा में नई क्रांति। साथ ही लिखा 2027 में आ रही है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार।

वहीं दूसरे पोस्टर में राहुल गांधी को लिखा 2029 के प्रधानमंत्री' वहीं इन पोस्टरों से राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म होता नज़र आ रहा है तमाम तरह के इस पोस्टर के ज़रिए अनुमान भी लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान ने ये पोस्टर लगवा कर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाओं को तेज़ कर दिया है।