मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अनाथ व दिव्यांग बच्चों को बांटी खाद्य एवं शिक्षण सामग्री, निराश्रित महिलाओं को दी साड़ियां
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना भोपा पुलिस ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री और शिक्षण सामग्री वितरित की।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना भोपा पुलिस ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री और शिक्षण सामग्री वितरित की। वहीं, निराश्रित महिलाओं को साड़ियां भेंट कर सहयोग प्रदान किया गया।
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में जरूरतमंदों को सहायता सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा निराश्रित महिलाओं को सहयोग देकर उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।
थाना भोपा पुलिस की इस पहल के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता का संदेश दिया गया। पुलिस की इस पहल को सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
थाना भोपा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



