बलरामपुर: थाने व जिला प्रशासन के खिलाफ अनोखा काव्यात्मक विरोध, भ्रष्टाचार और संविधान कुचलने का आरोप

उप्र के बलरामपुर जनपद के हर्रैया थाने और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो सामने आया है।

बलरामपुर: थाने व जिला प्रशासन के खिलाफ अनोखा काव्यात्मक विरोध, भ्रष्टाचार और संविधान कुचलने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट  

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। ​उप्र के बलरामपुर जनपद के हर्रैया थाने और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो सामने आया है।

इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति कागज में देखकर कविता और नारों के अंदाज में प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है, जबकि उसके पीछे खड़े अन्य युवा सुर में सुर मिला रहे हैं।

​ये लोग स्थानीय थानेदार, एसडीएम और सीओ पर रिश्वतखोरी, गुंडागर्दी और संविधान को कुचलने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि भ्रष्ट अधिकारी या तो अपनी कुर्सी छोड़ दें या फिर पीड़ित (याची) को तत्काल न्याय दिलाएं।

व्यवस्था के खिलाफ विरोध का यह संगीतमय तरीका काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह वीडियो बलरामपुर जनपद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल बताया जा रहा है।

​अस्वीकरण (Disclaimer): हम इस वायरल वीडियो की सत्यता या इसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं करते हैं।