मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/लखनऊ/ जनमत न्यूज़। बहुजन एकता संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कैसरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जारी कर मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे को तत्काल प्रभाव से हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में मेरठ की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रख रहे लोगों पर पुलिस द्वारा अनावश्यक बल प्रयोग किया गया, जिससे तनाव का माहौल बना।

समिति ने मामले की स्वतंत्र एजेंसी या एसआईटी से जांच, दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। समिति ने कहा कि निष्पक्ष जांच से ही कानून के शासन और जनता का विश्वास मजबूत होगा।