बलरामपुर: रक्षाबंधन पर हसीब खान ने हजारों बहनों से बंधवाई राखी, उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट कर लिया आशीर्वाद

उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लगातार कई दिनों से उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता हसीब खान का जनसंपर्क एवं दौरा जारी है।

बलरामपुर: रक्षाबंधन पर हसीब खान ने हजारों बहनों से बंधवाई राखी, उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट कर लिया आशीर्वाद
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लगातार कई दिनों से उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता हसीब खान का जनसंपर्क एवं दौरा जारी है।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा के शाहपुर टप्पा बाक और विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर हजारों बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट कीं।

कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, स्नेह और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उतरौला की सभी बहनें उनके लिए परिवार का हिस्सा हैं और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं बहनों ने हसीब खान जी का स्वागत किया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। लगातार कई दिनों से चल रहे इस जनसंपर्क कार्यक्रम में गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात और उनका आशीर्वाद लेने का सिलसिला जारी है।

हसीब खान ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।