महाशिवरात्रि पर शिव कि भक्ति में लीन हुए अभिनेता सुनील शेट्टी साझा की तस्वीरें

महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर सुनील शेट्टी ने अपनी तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा, उसे पढ़कर उनके फॉलोवर्स "हर हर महादेव" के जयकारे लगाने लगे। उन्होंने लिखा, "खुद को शिव को समर्पित करो...और देखो कि बाकी सब कुछ आपके सामने समर्पित हो जाता है।" इसके अलावा उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ उमामहेश्वराभ्यां नम:' का मंत्र भी साझा किया।

महाशिवरात्रि पर शिव कि भक्ति में लीन हुए  अभिनेता सुनील शेट्टी साझा की तस्वीरें

आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है, और भक्तों में इस दिन के प्रति गहरी श्रद्धा देखने को मिल रही है। लोग इस खास मौके पर मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इस अवसर पर भगवान शिव की भक्ति में लीन अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर सुनील शेट्टी ने अपनी तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा, उसे पढ़कर उनके फॉलोवर्स "हर हर महादेव" के जयकारे लगाने लगे। उन्होंने लिखा, "खुद को शिव को समर्पित करो...और देखो कि बाकी सब कुछ आपके सामने समर्पित हो जाता है।" इसके अलावा उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ उमामहेश्वराभ्यां नम:' का मंत्र भी साझा किया।

उनकी इस पोस्ट को भगवान शिव के भक्तों ने काफी सराहा। इसके अलावा, सुनील शेट्टी महाकुंभ में संगम में स्नान करने वाले उन सितारों में शामिल थे, जिन्होंने इस अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई।

इस समय सुनील शेट्टी अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सुनील शेट्टी एक 'डॉन' के किरदार में दिखाई देंगे, जो खतरनाक नहीं, बल्कि क्यूट होगा। सुनील शेट्टी के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में 'हेरा फेरी' के स्टार्स अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी एक बार फिर साथ नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह जैसे कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। इसके अलावा, सुनील शेट्टी के पास प्रिंस धीमन की फिल्म 'केसरी वीर' भी है।

Published By: Satish Kashyap