मुजफ्फरनगर में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक संपन्न
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के गणमान्य नागरिकों, ताजियादारों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने सुझाव एवं समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
बैठक की अध्यक्षता उमेश मिश्रा ने की, जबकि संजय वर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्गों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, विद्युत एवं साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
वहीं हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेते हुए अपने-अपने सुझाव प्रशासन को दिए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही सभी से आपसी सहयोग, संयम और भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Janmat News 
