औरैया: होली व रमज़ान के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी
उप्र के औरैया जनपद में होली, रमज़ान व आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में होली, रमज़ान व आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
होलिका दहन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि माहौल बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Janmat News 
