प्रतापगढ़: सड़क दुर्घटनाओं की जांच और iRAD-eDAR फीडिंग को लेकर बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए गए निर्देश

उप्र की प्रतापगढ़ पुलिस ने सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई समयबद्ध पोर्टल फीडिंग और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रतापगढ़: सड़क दुर्घटनाओं की जांच और iRAD-eDAR फीडिंग को लेकर बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र की प्रतापगढ़ पुलिस ने सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई समयबद्ध पोर्टल फीडिंग और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित बैठक में जनपद के विभिन्न थानों से आए विवेचक, CCTNS कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा iRAD एवं eDAR से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक में सड़क दुर्घटना के बाद की जाने वाली पुलिस कार्रवाई, अभिलेखीकरण और iRAD एवं eDAR पोर्टल पर सूचनाओं की फीडिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना से संबंधित आवश्यक विवरण 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

विवेचकों को घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक अभिलेख तैयार करने और अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी करते हुए तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि iRAD एवं eDAR पोर्टल पर दुर्घटना का सही और समयबद्ध विवरण दर्ज होने से सड़क दुर्घटना पीड़ितों के मुआवजा संबंधी दावों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में मदद मिलती है। इस दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए गए।

प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना के मामलों में त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के साथ पीड़ितों को नियमानुसार समय से राहत एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।