चन्दौली: बेटी को भगाने और खाने में जहरीला पदार्थ देने का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

उप्र के चन्दौली जनपद की मुगलसराय कोतवाली में बुधवार को एक पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और परिवार के साथ गंभीर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

चन्दौली: बेटी को भगाने और खाने में जहरीला पदार्थ देने का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
Published By- Diwaker Mishra

चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली जनपद की मुगलसराय कोतवाली में बुधवार को एक पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और परिवार के साथ गंभीर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

पीड़ित राजेश प्रसाद चौरसिया ने चतुर्भुजपुर निवासी विशाल रावत पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित पिता राजेश प्रसाद चौरसिया ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि उनकी बेटी को विशाल रावत अपने साथ लेकर फरार हो गया है।

आरोप लगाया कि आरोपी ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी पत्नी और बेटी को खिलाया तथा रुपये लेकर वहां से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी तक बेटी का पता नहीं चल पाया है।

राजेश प्रसाद ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को सकुशल बरामद कर परिवार के हवाले किया जाए और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से मदद का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें बेटी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। इसी वजह से उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी अपनी बात रखी है।

वहीं, इस मामले में मुगलसराय थाना प्रभारी अर्जुन कुमार  सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार को बेटी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है।