फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, समय से अस्पताल नहीं पहुचते डॉक्टर
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुँच गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। मामला कम्पिल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुँच गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। मामला कम्पिल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल में नाबालिग झाड़ू लगा रही है। किशोरी से सफाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर समय से अस्पताल नहीं पहुचते हैं।
डॉक्टरों पर आरोप है कि वे 10:30 बजे के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल में 11।30 होने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचते हैं। सुबह से इंतजार में मरीज बैठे रहते हैं। भीड़ लगते ही दवा काउंटर से कर्मचारी खिड़की बंद कर गायब हो जाते हैं।
विरोध करने पर तीमारदारों से बदसलूकी करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।



