प्रतापगढ़: वृद्धाश्रम में केक काटकर व फल वितरित कर मनाया सांसद का जन्मदिन, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।

प्रतापगढ़: वृद्धाश्रम में केक काटकर व फल वितरित कर मनाया सांसद का जन्मदिन, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा वकार अहमद के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया तथा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनके प्रति आत्मीयता और अपनत्व का भाव भी साझा किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी साथियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंद और बुजुर्गों के बीच मनाना सामाजिक सरोकार एवं मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, डॉ. एजाज अहमद, जिला सचिव सराफत उल्ला, सभासद तबारक हुसैन सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।