महिला की बहादुरी से लूट की कोशिश नाकाम, बदमाश खाली हाथ फरार
बढ़ेयान निवासी अनीता देवी बुधवार देर रात अपने बेटे को दवा दिलाकर आगरा से लौट रही थीं। जैथरा बस स्टैंड पर उतरने के बाद उनका बेटा मुख्य बाजार के रास्ते घर चला गया,
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट —
एटा/जनमत न्यूज। जनपद एटा के जैथरा कस्बा में एक महिला ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बाइक सवार बदमाशों की लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। महिला ने छीना-झपटी के दौरान अपना बैग नहीं छोड़ा, जिसके चलते बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बढ़ेयान निवासी अनीता देवी बुधवार देर रात अपने बेटे को दवा दिलाकर आगरा से लौट रही थीं। जैथरा बस स्टैंड पर उतरने के बाद उनका बेटा मुख्य बाजार के रास्ते घर चला गया, जबकि अनीता देवी ने नेहरू नगर वाले मार्ग से घर जाना शुरू किया।
जब वह 100 गज वाले तिराहे के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बैग छीनने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया। छीना-झपटी के दौरान वह नाली में गिर गईं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बैग नहीं छोड़ा।
काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। महिला के शोर मचाने और आसपास लोगों के पहुंचने की आशंका के चलते दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद अनीता देवी थाने पहुंचीं, लेकिन उनका आरोप है कि उस समय थाने में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होने के कारण पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुबह आने की बात कहकर वापस भेज दिया। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
मामले में राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना बुधवार की है और गुरुवार देर रात मामला संज्ञान में आया। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे कस्बे में महिला की बहादुरी की चर्चा हो रही है और लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 11
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.