फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, CEIR पोर्टल के मदद से 20 लाख कीमत के 132 मोबाइल फोन बरामद
उप्र की फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 132 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र की फतेहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 132 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
ये मोबाइल फोन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखने को मिली। जिन लोगों ने अपने फोन खो दिए थे, उनके लिए ये किसी राहत से कम नहीं है। कई लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया और एसपी अभिमन्यु मांगलिक की सराहना भी की।
इस पूरे मामले को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि CEIR पोर्टल के जरिए खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर वापस पाया जा सकता है।
साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनका मोबाइल खो जाता है तो तुरंत इस पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं, जिससे फोन को ब्लॉक और ट्रेस किया जा सके।

Janmat News 
