फतेहपुर: युवक की हत्या मामले में तीन और अभियुक्त गिरफ्तार, छह पहले ही हो चुके हैं अरेस्ट

उप्र के फतेहपुर जनपद में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। ये सभी अभियुक्त इनामी थे।

फतेहपुर: युवक की हत्या मामले में तीन और अभियुक्त गिरफ्तार, छह पहले ही हो चुके हैं अरेस्ट
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। ये सभी अभियुक्त इनामी थे।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहीमालन के पुरवा में पुरानी रंजिश में युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने 10 नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में अब तक 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इसी क्रम में 15 हजार के इनामिया तीन अभियुक्तों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने आला-ए-कत्ल बरामद किया है।