मिर्ज़ापुर कचहरी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक; वीडियो वायरल
उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद के कचहरी परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फर्जी दरोगा को पकड़ा गया। वर्दी पहने युवक की हरकतों पर शक होने के बाद लोगों ने उसे घेर लिया और हंगामा शुरू हो गया।
मिर्ज़ापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्ज़ापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद के कचहरी परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फर्जी दरोगा को पकड़ा गया। वर्दी पहने युवक की हरकतों पर शक होने के बाद लोगों ने उसे घेर लिया और हंगामा शुरू हो गया।
संदिग्ध हरकत से खुला राज कचहरी परिसर में एक युवक पुलिस की वर्दी में घूम रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों और बातचीत से लोगों को शक हुआ। पूछताछ करने पर वह सही जवाब नहीं दे पाया।
पब्लिक ने बनाया वीडियो हंगामा बढ़ने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
चौकी प्रभारी ने पकड़ा सूचना मिलते ही कचहरी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे और फर्जी दरोगा को हिरासत में ले लिया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने वर्दी कहां से ली और कचहरी में किस मकसद से आया था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Janmat News 
