औरैया के सहायल थाना परिसर में कंबल वितरण, थानाध्यक्ष बोले- असहायों का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी
औरैया जनपद के सहायल थाना परिसर में ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण किया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने ठंड से राहत के लिए गरीब व असहायों में कंबल वितरित किये।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के सहायल थाना परिसर में ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण किया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने ठंड से राहत के लिए गरीब व असहायों में कंबल वितरित किये।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार का हाथों कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा- सर्दी में बुजुर्गों, बच्चों व असहायों का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की। कंबल वितरण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, इसमें पुलिस कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।




