कन्नौज: युवती ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी फरार

उप्र के कन्नौज जनपद में युवती ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान सुनाई। गांव के युवक शिवम पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप गंभीर लगाया।

कन्नौज: युवती ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप,  आरोपी फरार
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में युवती ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान सुनाई। गांव के युवक शिवम पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप गंभीर लगाया।

पीड़िता का आरोप है कि पिता से मिलाने के बहाने आरोपी उसे जयपुर ले गया। युवती ने युवक पर जयपुर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पीड़िता को मामा के घर छोड़ आरोपी शिवम फरार हो गया। पीड़िता बोली विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी और उसके पिता पर पूरे परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। शिकायत के बाद भी ना मेडिकल कराया गया, न कोई ठोस कार्रवाई हुई। न्याय की आस में पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची।