चंदौली में अवैध कब्जे को लेकर चला अभियान, तीन गावों में ग्राम समाज की जमीन पर था कब्ज़ा
उप्र के चंदौली जिले के DM चंद्रमोहन गर्ग के आदेश के बाद अवैध कब्जे को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान चकिया तहसील प्रशासन ने तीन गावों मे अवैध कब्ज़ा को मुक्त कराया गया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले के DM चंद्रमोहन गर्ग के आदेश के बाद अवैध कब्जे को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान चकिया तहसील प्रशासन ने तीन गावों मे अवैध कब्ज़ा को मुक्त कराया गया।
अभियान के दौरान उतरौत, दिरेहु, तकिया महड़ओर गांव में कार्यवाही की गई। चकिया तहसीलदार देवेंद्र यादव दलबल के साथ तीनो गांव में पहुचे। तीनो गावों में वर्षो से अवैध कब्ज़ा था जिसे तहसील प्रशासन ने मुक्त कराया।
तहसीलदार खुद फावड़ा उठाकर अवैध कब्ज़ा हटाने लगे। इस दौरान उतरौत गांव मे चकरोड पर ग्राम प्रधान कंचन मौर्या के साथ कई लोगों का अवैध कब्ज़ा पाया गया।
उतरौत गांव के प्रधान पति महेंद्र मौर्या सपा के बड़े नेता है। प्रधान कंचन मौर्या उनके पति महेंद्र मौर्या सहित आठ लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया। तकिया व दिरेहु गांव में ग्राम समाज की नाली को दबंगो द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया था।
दोनों गावों की नाली के अवैध कब्ज़ा को हटाया गया। कब्ज़ा धारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Janmat News 
