प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, 3 साल में चौथी बार की है मुलाकात
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली आज मंगलवार सुबह अपनी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन के केलिकुंज स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे।
वृंदावन/जनमत न्यूज़। भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली आज मंगलवार सुबह अपनी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन के केलिकुंज स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने महाराज जी का दर्शन किया और सतसंग सुना।
इस दौरान ये सेलेब्स कपल बेहद सादे अंदाज में नजर आए। उनका यह दौरान पूरी तरह से निजी और आध्यात्मिक था। इसके पहले भी वे कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आ चुके हैं।
सादगी से जीता लोगों का दिल
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने बेहद सादगी में पहुंचे। दोनों ने गुरुजी का आशीर्वाद लिया और कुछ समय यहां बिताया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग सुना और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। उनका यह सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इस दौरान लोग उनकी विनम्रता और भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसके पहले भी किए हैं दर्शन
पिछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था। इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे भी प्रेमानंद जी प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे।
वहीं, मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी। इसके बाद वो दिसंबर में भी पहुंचे थे।
इन मुलाकातों में मुख्य रूप से स्टार कपल ने महाराज जी आशीर्वाद लिया। पहली मुलाकात में में दोनों ने सफलता के मंत्र पूछे। तीनों मुलाकातों में विरुष्का काफी भावुक और भक्ति भाव में दिखाई दिए।
तुलसी माला में स्पॉट हुई थीं अनुष्का
बीते सोमवार को अनुष्का विराट के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान अनुष्का ने गले में तुलसी माला धारण की हुई थी। जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज जी के यहां दीक्षा लेने से पहले और बाद साधकों के लिए तुलसी माला पहनना अनिवार्य माना जाता है।

Janmat News 
