अलीगढ़: बेटियों ने पिता को अंतिम यात्रा में कांधा देकर दी मुखाग्नि, लोगों की आंखें हुई नम
उप्र के अलीगढ़ जिले में बेटियों ने पिता को अंतिम यात्रा में कांधा देकर मुखाग्नि देने की खबर सामने आ रही है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जिले में बेटियों ने पिता को अंतिम यात्रा में कांधा देकर मुखाग्नि देने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के मैलरोज बाईपास केवल विहार कॉलोनी के चंद्रदत्त के स्वर्गवास के बाद चार बेटियों ने ही अंतिम संस्कार किया।
बेटियों को पिता के अंतिम शव यात्रा में कांधा देते देखने के लिए रास्ते में भारी भीड़ जुट गई। पुरुष प्रधान देश में बेटियों को अंतिम संस्कार देते देख समाज की ऑंखें नम हुई।

Janmat News 
