फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, राहगीरों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
उप्र के फर्रुखाबाद जिले में तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा महिला को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड भोलेपुर का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जिले में तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा महिला को टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड भोलेपुर का है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक की टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घायल महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
इस दौरान राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और बाइक सवार को पकड़ कर भीड़ ने मारपीट भी की। बाइक सवार के साथ मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक सवार की टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Janmat News 
