चंदौली का एकौनी गांव बना प्रदेश का रोल मॉडल, युवा इंजीनियर चंद्रप्रकाश के कायल हुए कृषि मंत्री
उप्र के चंदौली जनपद का एकौनी गांव अब प्रदेश का रोल मॉडल बन गया है। रसोई गैस की किल्लत के बीच एकौनी गांव आत्मनिर्भर गांव बनकर उभरा है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद का एकौनी गांव अब प्रदेश का रोल मॉडल बन गया है। रसोई गैस की किल्लत के बीच एकौनी गांव आत्मनिर्भर गांव बनकर उभरा है।
दरअसल, बायो गैस प्लांट से युवा इंजीनियर चंद्र प्रकाश की तकनीक से 125 घरों में गैस सप्लाई होती है। इस बीच प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एकौनी गांव के नंद सदन पहुंचकर जायजा लिया।
कृषि मंत्री गांव के युवा इंजीनियर चंद्र प्रकाश के हुनर के कायल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री ने बायो गैस प्लांट और गौशाला का निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा प्रदेश के हर जिले में ऐसा मॉडल विकसित किया जाएगा। गैस से आधी कीमत में बायो गैस से सप्लाई हो रही है। 200 गोवंश के संरक्षण के साथ डेयरी और जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार इस योजना को धरातल पर उतारने में जुटी है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही युवा इंजीनियर चंद्र प्रकाश के हुनर की तारीफ कर चुके हैं। साथ ही परियोजना की भी सराहना कर चुके हैं।

Janmat News 
