बहराइच: पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

उप्र के बहराइच जनपद की रुपईडीहा पुलिस को एक मुस्लिम महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पति और ससुर के खिलाफ कार्यवाही की माँग की गई है।

बहराइच: पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद की रुपईडीहा पुलिस को एक मुस्लिम महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पति और ससुर के खिलाफ कार्यवाही की माँग की गई है।

लखनऊ की निवासी महिला इकरा का आरोप है कि 3 वर्ष पूर्व उसका निकाह बहराइच के रुपईडीहा निवासी रेहान के साथ हुआ था। इकरा का कहना है कि एक वर्ष से लगातार उसका ससुर जबरन जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता चला आ रहा है।

इकरा की माँ फातिमा ने बताया कि उसकी बेटी के साथ ससुर असलहे के दम पर रेप की वारदात को अंजाम दे राह है इकरा द्वारा विरोध किये जाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

पीड़िता इकरा ने बताया कि जब उसने इसकी सूचना अपने पति को दी तो पति ने उसे ही गलत ठहराते हुए मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया है। पति के द्वारा दिए गए तीन तलाक के बाद अपनी मां के साथ इकरा थाने पर पहुँच कर न्याय की गुहार लगा रही है।

 इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुँप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।