एटा: ट्रेनिंग से वापस लौट रहे दरोगा की कार ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में हुई दर्दनाक मौत

उप्र के एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के समीप ट्रेनिग से वापस लौट रहे इंस्पेक्टर की आल्टो कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

एटा: ट्रेनिंग से वापस लौट रहे दरोगा की कार ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में हुई दर्दनाक मौत
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के समीप ट्रेनिग से वापस लौट रहे इंस्पेक्टर की आल्टो कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा खून से लथ पथ इंस्पेक्टर को पुलिस ने एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर की मौत के बाद पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना के बाद सीओ सदर संकल्पदीप और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार देर रात 11:30 मिनट की है पुलिस ने मृतक इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव एटा की पुलिस लाइन में तैनात है और देर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पूर्ण कर वापस एटा लौट रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार वर्ष 1998 बैच के सब इंस्पेक्टर थे।

पैतृक गांव काला नगला जिला बुलंदशहर है जबकि एक मकान मेरठ में है जहां पत्नी रहती है दो बच्चे है एक बेटा देहरादून में पढ़ाई कर रहा है वही बेटी पिलखुआ हापुड़ में एमबीबीएस कर रही है।

घटना की जानकारी देते हुए मिरहची थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल अवस्था के एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। ट्रेनिंग से वापस एटा लौट रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।