लखीमपुर खीरी: बाघ के हमले में युवक घायल, खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाकर बचाई जान
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना हैदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवक खेत में काम करते समय बाघ ने उस पर हमला बोलकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना हैदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवक खेत में काम करते समय बाघ ने उस पर हमला बोलकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।
हमला करते देख बाघ को आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों द्वारा काफी शोर मचाने पर बाघ मौके से निकल कर पास के जंगल में घुस गया। घायल युवक को लोगो द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया है।
आपको बता दे कि एक बार फिर जिले में तराई के जंगली इलाकों में बाघ के हमले तेज हो गए है उसके बाद भी वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।

Janmat News 
