बरेली: बस चालक की सड़क हादसे में हुई मौत, मचा बवाल; हड़ताल पर गए कर्मचारी
उप्र के बरेली जनपद में रोडवेज बस चालक की सड़क हादसे में मौत के बाद सेटेलाइट बस अड्डे पर रोडवेज कर्मियों का गुस्सा फूट पडा। रोडवेज कर्मियों ने करीब 500 बसों का चक्का जाम कर दिया।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में रोडवेज बस चालक की सड़क हादसे में मौत के बाद सेटेलाइट बस अड्डे पर रोडवेज कर्मियों का गुस्सा फूट पडा। रोडवेज कर्मियों ने करीब 500 बसों का चक्का जाम कर दिया।
इस अलावा 1000 कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी 50 लाख रुपये मुआवजे और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि हादसे के बाद अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। वहीं, एआरएम अरुण बाजपेई ने उचित कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया है। हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Janmat News 
