मुजफ्फरनगर: बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मुजफ्फरनगर: बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा (75 वर्ष)  के साथ गांव के ही रणवीर पुत्र पृथ्वी सिंह एवं नितिन कुमार द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि दोनों ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल अवस्था में परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत देते हुए भोपा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

सूचना पर पहुंची सिकरी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।