रायबरेली: पिता के निधन के बाद बेटी की शादी में सहारा बने चौधरी सुरेश कुमार निर्मल, दी आर्थिक सहायता

उप्र के रायबरेली जनपद के सलोन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा ऊमरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौधरी सुरेश कुमार निर्मल ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद की।

रायबरेली: पिता के निधन के बाद बेटी की शादी में सहारा बने चौधरी सुरेश कुमार निर्मल, दी आर्थिक सहायता
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के सलोन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा ऊमरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौधरी सुरेश कुमार निर्मल ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद की।

ग्राम सभा ऊमरी निवासी सिलोचना रैदास, पुत्री स्वर्गीय काकू रैदास (दिव्यांग) की शादी 19 जून को होनी है। शादी से ठीक एक सप्ताह पहले उनके पिता काकू रैदास का निधन हो गया, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया।

परिवार की इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए चौधरी सुरेश कुमार निर्मल ने शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री एवं नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस नेक कार्य में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

गौरतलब है कि काकू रैदास के निधन के बाद भी चौधरी सुरेश कुमार निर्मल ने परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी। अब बेटी की शादी के अवसर पर पुनः सहयोग देकर उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और असहाय परिवारों की मदद करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में उनकी इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही है।