महिलाओं ने लगाई युवक पर घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि तथाकथित भाजपा कार्यकर्ता फैजान रिजवी ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और नगदी व जेवर छीन लिए।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने देर रात कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं ने एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने, नगदी व जेवर छीनने और परिवार को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मामले में न्याय दिलाने की अपील की।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदयवाड़ा इलाके का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि तथाकथित भाजपा कार्यकर्ता फैजान रिजवी ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और नगदी व जेवर छीन लिए। महिला का यह भी आरोप है कि उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की कोशिश की गई।
पीड़ित महिला के अनुसार घटना के समय उनका बेटा एक कैंटीन में सामान खरीद रहा था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण उन्हें देर रात कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जानी जाती है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.