फतेहपुर में टल गया बड़ा हादसा, पीएनजी गैस चैंबर से लीकेज होने लगी गैस; मचा हड़कंप
उप्र के फतेहपुर जनपद में बड़ा हादसा होते-होते उस समय टल गया जब अचानक पीएनजी गैस चैंबर से गैस लीक होने लगी। गैस लीक होते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में बड़ा हादसा होते-होते उस समय टल गया जब अचानक पीएनजी गैस चैंबर से गैस लीक होने लगी। गैस लीक होते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
गैस लीकेज होने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्यवाही की और लीकेज पर तुरंत काबू पाया। दरअसल, रसोई गैस की पाइप लाइन लीकेज हुई थी जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गई।
दमकल टीम के साथ साथ मौके पर कंपनी के इंजीनियर भी पहुंचे और लीकेज पर तुरंत काबू पाया। बता दें कि पीएनजी गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा इलाके का है।


