सहारनपुर: भारी बारिश में भी कांवड़ यात्रा का शानदार प्रबंधन, SSP ने संवेदनशील बिंदुओं का किया निरीक्षण

सावन की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान उप्र के सहारनपुर जनपद में मूसलाधार बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू व्यवस्था का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

सहारनपुर: भारी बारिश में भी कांवड़ यात्रा का शानदार प्रबंधन, SSP ने संवेदनशील बिंदुओं का किया निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। सावन की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान उप्र के सहारनपुर जनपद में मूसलाधार बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू व्यवस्था का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी अभिनंदन सिंह के कुशल नेतृत्व, निरंतर निगरानी और मैदान में सक्रिय मौजूदगी ने पूरी यात्रा को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण बनाया। उन्होंने स्वयं संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण किया और रात-दिन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखा।

भारी वर्षा के बीच भी हर कांवड़ मैदान में उनकी उपस्थिति ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया और कांवड़ियों में सुरक्षा का विश्वास जगाया।

एसएसपी के निर्देश पर बारिश से निपटने के अतिरिक्त उपाय किए गए, जिससे श्रद्धालु बिना किसी बड़ी बाधा के यात्रा पूरी कर सके। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और समूची यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और कांवड़ियों ने इस सफल प्रबंधन की भरपूर सराहना की। एसएसपी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि कठिन परिस्थितियों में भी कुशल व्यवस्था और व्यक्तिगत सक्रियता से बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा सकते हैं।