आज आस्था की बात करने वालों ने हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़वाने का काम किया था: सीएम योगी
उप्र के अयोध्या जनपद की बीकापुर विधानसभा कि खिरौनी सोहावल नगर पंचायत मे पूर्व मंत्री स्व मुन्ना सिंह चौहान कि मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद की बीकापुर विधानसभा कि खिरौनी सोहावल नगर पंचायत मे पूर्व मंत्री स्व मुन्ना सिंह चौहान कि मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो प्रमुख घोषणाएं किया जिसमें खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला देवी के नाम से होगा और भरत कुंड भदरसा नगर पंचायत का नाम अब भरत नगर भरत कुंड होगा
सीएम योगी ने बीकापुर विधानसभा को 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इसके अलावा सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्व मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाभी सौंपा।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, इन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़वाने का काम किया था
सीएम योगी ने कहा आप सोचिए, क्या कोई जामा मस्ज़िद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पायेगा? क्या सरकारें करवा पाएगी? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी करवा पाएगी?
सीएम ने कहा अगर नही करवा पाएगी तो ये पाप क्यों करवाया गया था? अयोध्या में हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर ये पाप क्यो करवाया गया था?
उन्होंने कहा मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं. नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है. आज वह अयोध्या में दिखाई देता है।
सीएम योगी ने कहा प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कोई सोचता था,अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा। ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे। एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे। आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है।
आज अयोध्या का जो विरोध कांग्रेस,समाजवादी पार्टी के लोग कर रहे हैं, वो इसलिए विरोध कर रहे हैं कि वो नही कर पाए थे। बुरा लग रहा है कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर क्यो हो गया?
अयोध्या में रैन बसेरा निषादराज गुह के नाम पर हो गया उनको यही बुरा लगता है। निषादराज के नाम पर वो नही कर पाए। सीएम योगी ने कहा हमने तो यहां किया ही साथ ही श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा बनवा कर रखा है।
जिसको तुम कब्जा करवा रहे थे,वक़्फ़ के नाम पर कब्जा करवा रहे थे। यही अंतर है,सपा कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की। राम के नाम पर प्रश्न खड़ा किया।
सीएम योगी ने कहा रामभक्तों पर गोलियां चलवाई। अयोध्या के नाम पर पहचान का संकट खड़ा किया। डबल इंजन की सरकार आई, भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया,कोई रोक नही पाया।


