फिल्मी दुनिया के छुपे नाम: क्या आप जानते हैं?

बॉलीवुड में कई मशहूर हस्तियाँ ऐसी हैं जिन्होंने अपनी खास पहचान कायम की है। इन सितारों ने अपने असली नाम की जगह नया नाम अपनाया। अब दर्शक उन्हें इन्हीं नामों से जानते हैं। शायद प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सितारों के वास्तविक नामों की जानकारी न हो।

फिल्मी दुनिया के छुपे नाम: क्या आप जानते हैं?

नई दिल्ली (जनमत) : बॉलीवुड में कई मशहूर हस्तियाँ ऐसी हैं जिन्होंने अपनी खास पहचान कायम की है। इन सितारों ने अपने असली नाम की जगह नया नाम अपनाया। अब दर्शक उन्हें इन्हीं नामों से जानते हैं। शायद प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सितारों के वास्तविक नामों की जानकारी न हो। इस सूची में अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, दिलीप कुमार जैसे कई कलाकार शामिल हैं। आज हम आपको आपके चहेते सितारों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको शायद ही पता हो।

इस सूची में सबसे पहला नाम महान अभिनेता अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन का मूल नाम इंकलाब था, जिसे उनके पिता ने बदलकर अमिताभ कर दिया था। बाद में उन्होंने अपना उपनाम श्रीवास्तव से बदलकर बच्चन रख लिया था। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है, जिसे उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही बदल लिया था।

सलमान खान का यह छोटा नाम है। उनका पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। कैटरीना कैफ ने भी फिल्मी दुनिया में आने के बाद अपना उपनाम बदला था, जिससे उन्हें दर्शकों से जुड़ने में आसानी हुई। उनका असली नाम कैटरीना टरकोटे है। अजय देवगन का वास्तविक नाम विशाल देवगन है। वहीं, शाहरुख खान की नानी ने उनका नाम अब्दुल रहमान रखा था, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें शाहरुख नाम दिया।

दिलीप कुमार ने भी फिल्म इंडस्ट्री में आने पर अपना नाम बदला था। उनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने दर्शकों के प्यार के लिए अपना नाम बदला था। रजनीकांत ने अपना नाम शिवाजी राव गायकवाड़ से बदलकर एक नई पहचान बनाई। फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए कियारा आडवाणी ने भी अपना नाम बदला था। उनका असली नाम आलिया आडवाणी है। चूंकि इंडस्ट्री में पहले से एक आलिया मौजूद थीं, इसलिए कियारा ने अपना नाम बदलने का निर्णय लिया। अपने भाई के नाम सनी से प्रेरित होकर सनी लियोनी ने अपना नाम करणजीत कौर वोहरा से बदल लिया था।

Published By: Satish Kashyap