नव निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का निरीक्षण
आनंद तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर (जनमत) :- यूपी के मिर्जापुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया.निर्यात सुविधा केंद्र से फल, सब्जी, अनाज सहित अन्य उत्पादों को सुरक्षित तरीके से किसान विदेशों तक सप्लाई कर सकेंगे.सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र 30 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गया है.
मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची.जहां उन्होंने नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया.निर्यात सुविधा केंद्र से फल, सब्जी, अनाज सहित अन्य उत्पादों को सुरक्षित तरीके से किसान विदेशों तक सप्लाई कर सकेंगे.सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र 30 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गया है. जल्द ही निर्यात केंद्र का उद्घाटन होगा.
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र का निर्माण कराया गया है. किसान अपने उपज को आसानी से विदेश तक भेज सकते हैं. 2 साल पहले शिलान्यास किया गया था जो अब बनकर तैयार हो गया है.

Janmat News 
