फ़िरोज़ाबाद: नवागत जिलाधिकारी ने लिया चार्ज, कहा- विकास योजनाओं को दी जाएगी प्राथमिकता
उप्र के फ़िरोज़ाबाद जनपद में नवागत जिलाधिकारी ने चार्ज ले लिया है। जिला कोषागार में जाकर जिलाधिकारी ने चार्ज संभाला।
फ़िरोज़ाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फ़िरोज़ाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फ़िरोज़ाबाद जनपद में नवागत जिलाधिकारी ने चार्ज ले लिया है। जिला कोषागार में जाकर जिलाधिकारी ने चार्ज संभाला।
नवागत जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा 2014 बैच के प्रमोटेड आईएएस अधिकारी हैं। नवागत जिलाधिकारी सोनभद्र जिले के मूल निवासी है। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करते ही लोगों की समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी ने कहा जनसुनवाई और सरकार की विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नही होगा।
जनपद में बड़ी तादात में आलू की खेती होती है जिसको प्राथमिकता के तहत फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। जनपद में काँच उधोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।

Janmat News 
