चंदौली: बढ़ रहा है गंगा नदी का जलस्तर, बाढ़ से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन ने की तैयारी
उप्र के चंदौली जनपद में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा 40 बाढ़ चौकी स्थापित किया गया है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा 40 बाढ़ चौकी स्थापित किया गया है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अभी बाढ़ की स्थति नहीं बनी हुई है। अगर गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो 40 बाढ़ चौकी स्थापित है। एनडीआरएफ की टीम तटवर्ती इलाकों में पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। गंगा का जलस्तर 67। 5 के लगभग है।







