प्रतापगढ़: आर्य समाज के प्रधान पर अवैध तरीके से प्रशासक नियुक्त करने का आरोप, डीएम व एसपी से की शिकायत
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के आर्य समाज के प्रधान पर अवैध तरीके से प्रशासक नियुक्त करने का आरोप लगा है। आर्य समाज चौक ने प्रेसवार्ता कर गुट के प्रधान पर अवैध तरीके से प्रशासक नियुक्त करने का आरोप लगाया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के आर्य समाज के प्रधान पर अवैध तरीके से प्रशासक नियुक्त करने का आरोप लगा है। आर्य समाज चौक ने प्रेसवार्ता कर गुट के प्रधान पर अवैध तरीके से प्रशासक नियुक्त करने का आरोप लगाया है।
इस दौरान प्रशासक विजय सिंह को फर्जी बताया गया और संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया गया। कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल ने कहा हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। किसी तीसरे पक्ष का हित सृजित नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्थगन आदेश के बावजूद प्रशासक नियुक्त करना फर्जी है। लाखों के गबन व किरायेदारी मामले को अफवाह बताया, कहा सबका लेखाजोखा है।
आर्य समाज के पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत डीएम व एसपी से भी की। इस दौरान रामेश्वर प्रसाद, रामकृपाल व अर्पित खंडेलवाल मौजूद रहे।




