कौशाम्बी जिला पंचायत सदन की बैठक में भाजपा व सपा सदस्यों में तीखी नोंकझोंक, कार्यवाही नहीं हो पाई पूरी

उप्र के कौशाम्बी जनपद के जिला पंचायत सदन की बैठक में भाजपा व सपा सदस्यों के बीच जमकर भिड़ंत हुई, इस दौरान भाजपा व सपा सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

कौशाम्बी जिला पंचायत सदन की बैठक में भाजपा व सपा सदस्यों में तीखी नोंकझोंक, कार्यवाही नहीं हो पाई पूरी
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद के जिला पंचायत सदन की बैठक में भाजपा व सपा सदस्यों के बीच जमकर भिड़ंत हुई, इस दौरान भाजपा व सपा सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

कौशाम्बी जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में भाजपा जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव और सपा जिला पंचायत सदस्य सोनी चौधरी में जोरदार बहस हुई।

वित्तीय वर्ष 25 से 26 में एक भी जिला पंचायत सदन की बैठक नहीं होने नाराज सपा के सदस्यों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन और तीखी नोंकझोंक के बाद सदन की कार्यवाही पूरी नहीं होने के चलते सदन स्थगित कर दिया गया। दोनों दलों के समर्थकों में नोकझोंक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।