कानपुर देहात: राज्य मंत्री व पूर्व सांसद ने मनाया रक्षाबंधन, 500 से अधिक महिलाओं से बंधवाई राखी

उप्र के कानपुर देहात जनपद के माती स्थित इको पार्क में रक्षाबंधन का एक अनोखा और भव्य रूप देखने को मिला।

कानपुर देहात: राज्य मंत्री व पूर्व सांसद ने मनाया रक्षाबंधन, 500 से अधिक महिलाओं से बंधवाई राखी
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के माती स्थित इको पार्क में रक्षाबंधन का एक अनोखा और भव्य रूप देखने को मिला। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने अपने विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर-रनिया की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

​कार्यक्रम के दौरान अनिल शुक्ला वारसी और प्रतिभा शुक्ला कुटुंब परिवार संस्था की 500 से अधिक महिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंत्री दंपति ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए और उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

​कानपुर देहात के माती स्थित इको पार्क में रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास अंदाज में मनाया गया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी की संस्था 'अनिल शुक्ला वारसी  और प्रतिभा शुक्ला कुटुंब परिवार' द्वारा एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम में अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र के अनिल शुक्ला वारसी  और प्रतिभा शुक्ला कुटुंब परिवार' संस्था के सभी सेक्टरों और बूथों से आई 500 से अधिक महिला प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

बहनों ने सबसे पहले पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी को राखी बांधी और फिर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावुक पल के दौरान मंत्री दंपति ने सभी बहनों को उपहार वितरित किए।

​मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह महिला कार्यकर्ता केवल संगठन की साथी नहीं, बल्कि उनके कुटुंब का अभिन्न हिस्सा हैं। वे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं और आगे भी रहेंगी।

​वहीं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी इन बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है। यह पूरा परिवार हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा है और उनका आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।