फर्रुखाबाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से की मारपीट, लातों व तमंचे की बट से मारा

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में दबंगों द्वारा घर में घुसकर युवती से मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली फर्रुखाबाद के नाला मछरट्टा का है।

फर्रुखाबाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से की मारपीट, लातों व तमंचे की बट से मारा
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में दबंगों द्वारा घर में घुसकर युवती से मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली फर्रुखाबाद के नाला मछरट्टा का है।

मिली जानकारी के अनुसार दबंगों ने भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दबंगों से छुटकर युवती घर से बाहर भागी। दबंग ने युवती को लातो से पीटा।

दबंग युवकों ने युवती को पकड़ कर तमंचे की बट से मारपीट की। दबंगों द्वारा की गई यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दबंगों की मारपीट से दो लोग घायल है।

दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।