कौशाम्बी: कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, थाने में दी लिखित शिकायत

उप्र के कौशाम्बी जनपद में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई होने की खबर सामने आ रही है। पिटाई होने वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का है।

कौशाम्बी: कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, थाने में दी लिखित शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई होने की खबर सामने आ रही है। पिटाई होने वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला व माता से विवाद हुआ। पीड़ित महिला को दो लोगो ने मिलकर बेरहमी से पीटा जिससे महिला घायल हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि सात माह की गर्भवती होने के बाद भी दोनों महिलाओं ने मिलकर पीटा। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में कई बार मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गयी नहीं देने पर अर्चना के पति के गैर मौजूदगी मे पीटा।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायल महिला का इलाज जारी है। पीड़ित महिला ने सैनी थाने में लिखित शिकायत दी है।