औरैया: सहायल पुलिस के हत्थे चढ़े 02 अंतर्जनपदीय बाइक चोर, चोरी की 05 मोटरसाइकिलें बरामद

उप्र के औरैया जनपद की सहायल पुलिस के हत्थे 02 अंतर्जनपदीय बाइक चोर चढ़े हैं। चोरी की 02 मोटरसाइकिलों के साथ दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

औरैया: सहायल पुलिस के हत्थे चढ़े 02 अंतर्जनपदीय बाइक चोर, चोरी की 05 मोटरसाइकिलें बरामद
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद की सहायल पुलिस के हत्थे 02 अंतर्जनपदीय बाइक चोर चढ़े हैं। चोरी की 02 मोटरसाइकिलों के साथ दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 03 और मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस तरह पुलिस ने चोरी की कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद कीं हैं।

बरामद चोरी की बाइक फिरोजाबाद, आगरा और एटा से की निकलीं। आरोपी नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइक सस्ते दामों में बेचते थे।