प्रतापगढ़: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को न्यायिक राहत, क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार; समर्थकों ने मनाया जश्न

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को न्यायिक राहत मिलने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया।

प्रतापगढ़: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को न्यायिक राहत, क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार; समर्थकों ने मनाया जश्न
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैयाको न्यायिक राहत मिलने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया।

राजा भैया की प्रताप सदन कोठी पर जनसत्ता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। जनसत्ता दल के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित जश्न के दौरान समर्थकों ने सत्यमेव जयतेके नारे लगाए।

विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किए जाने और राजा भैया के खिलाफ आगे की कार्यवाही समाप्त किए जाने की जानकारी के बाद समर्थकों ने इसे सत्य की जीत बताया।

गौरतलब है कि 2 मार्च 2013 को कुंडा क्षेत्र के बलीपुर गांव में तत्कालीन सीओ जियाउल हक की हत्या हुई थी। इस चर्चित हत्याकांड की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किए जाने के बाद राजा भैया के समर्थकों में खुशी का माहौल है।