कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी; महिला की मौत
उप्र के कन्नौज जनपद के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा जनपद के ठठीया थाना क्षेत्र के 205 किलोमीटर कट के पास हुआ है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा जनपद के ठठीया थाना क्षेत्र के 205 किलोमीटर कट के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि कार सवार अन्य चार लोग घायल हुए हैं।
सभी घायलो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कार सवार दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।




